पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर 24 घंटे में तीसरी बार की उच्च स्तर की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर उच्च स्तर की बैठक की जो 24-घंटे में ऐसी तीसरी बैठक है। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू, हरदीप पुरी और वी.के. सिंह मौजूद रहे। सिंधिया, रिजिजू, पुरी, सिंह को भारतीयों की निकासी की निगरानी के लिए यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जाएगा।