पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर की चर्चा
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के साथ-साथ खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भी बात की। साथ ही, दोनों नेताओं ने संघर्षरत इलाकों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर भी चर्चा की।