पीएम मोदी ने रैपिड टेम्पो के साथ मित्र गौतम को 50 साल के लिए देश के 7 एयरपोर्ट दे दिए: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020-2021 के बीच देश के 7 एयरपोर्ट को 50-वर्ष के लिए रैपिड टेम्पो के साथ मित्र गौतम अदाणी को दे दिए।" उन्होंने कहा, "कितने टेम्पो लगे...यह बता दीजिए...आप कब जांच शुरू कर रहे हैं?" उन्होंने कहा, "देश की संपत्ति कितने टेम्पो के बदले बेची गई...क्या पीएम जनता को बताएंगे?"