पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में की स्नॉर्कलिंग और बीच पर किया आराम, शेयर कीं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं और एक तस्वीर में वह बीच पर कुर्सी पर बैठकर आराम करते हुए दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "लक्षद्वीप की शांति मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। लक्षद्वीप आपकी सूची में शामिल होना चाहिए। मैंने स्नॉर्कलिंग भी की और यह कितना सुखद अनुभव था!"