पीएम मोदी ने वाराणसी में छात्रा से पूछा- 'कौनसी सब्ज़ी पसंद नहीं है?'; छात्रा बोली- करेला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के एक स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की। एक छात्रा से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने सवाल किया, "सभी सब्ज़ी खाती हो? कोई तो सब्ज़ी होगी जो पसंद नहीं होगी?" जवाब में छात्रा के 'करेला' कहने पर प्रधानमंत्री हंसने लगे और उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो रहा है।