पीएम मोदी ने वाराणसी में नामांकन भरने से पहले दशाश्वमेध घाट पर की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (14 मई) मंगलवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

Load More