पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो के दौरान अपना काफिला रोककर ऐम्बुलेंस को दिया रास्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में रोड शो के दौरान एक ऐम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं जहां वह ₹19,000 करोड़ से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।