पीएम मोदी ने वाराणसी में वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट के ज़रिए रोपवे परियोजना का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में ₹13,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने से पहले शहर की रोपवे परियोजना का निरीक्षण करते समय वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट का इस्तेमाल किया। उन्होंने हेडसेट के ज़रिए देखा कि रोपवे बनने के बाद कैसे काम करेगा। इस रोपवे के मई 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।