पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भरा नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी इस सीट से मौजूदा सांसद हैं और उन्होंने 2014 के चुनाव में भी यह सीट जीती थी।

Load More