पीएम मोदी ने वाराणसी-कन्याकुमारी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी (यूपी) में कन्याकुमारी-वाराणसी के बीच चलने वाली काशी-तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने 17 से 30 दिसंबर तक चलने वाले काशी तमिल संगमम 2.0 की भी शुरुआत की। कार्यक्रम के लिए तमिलनाडु व पुद्दुचेरी से करीब 1,400 लोग ट्रेन से वाराणसी, अयोध्या व प्रयागराज की यात्रा करेंगे।