पीएम मोदी ने विजयादशमी पर सभी देशवासियों से 10 संकल्प लेने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी पर सभी देशवासियों से 10 संकल्प लेने का आग्रह किया है जिसमें जल संरक्षण, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करना और स्वच्छता बनाए रखना शामिल हैं। उन्होंने लोगों से कम-से-कम एक गरीब परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्तर सुधारने, स्थानीय उत्पाद के लिए मुखर होने, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।