पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प. बंगाल में 'वंदे भारत' को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पश्चिम बंगाल में हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, "आज़ादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत' शुरू करने का संकल्प लिया था। जहां से 'वंदे मातरम' का जयघोष हुआ, वहां आज 'वंदे भारत' को हरी झंडी दिखाई गई है।''