पीएम मोदी ने शुरू की दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना, 11 गोदामों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरुआत की। पीएम ने 11 राज्यों में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) में अनाज भंडारण के लिए 11 गोदामों का उद्घाटन भी किया। पीएम ने कहा कि इस योजना के तहत देशभर में हज़ारों वेयरहाउस व गोदाम बनाए जाएंगे।