पीएम मोदी ने शेयर किया भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' की झलकियों का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक या 'अटल सेतु' की झलकियों वाला एक वीडियो शेयर किया है। 12 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, "अटल सेतु 21 किलोमीटर से अधिक लंबा है...इसका लक्ष्य यात्रा का समय 90 मिनट से घटाकर 20 मिनट करना है।"