पीएम मोदी ने शेयर किया 'वोकल फॉर लोकल' पहल को लेकर टीवी सीरियल 'अनुपमा' का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर टीवी सीरियल 'अनुपमा' का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'अनुपमा' किरदार को 'वोकल फॉर लोकल' पहल को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, "देशभर में 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को अपार समर्थन मिल रहा है।" 'X' यूज़र्स ने प्रतिक्रिया देते हुए 'शानदार अभियान' और 'पूर्ण समर्थन' जैसे कमेंट किए।