पीएम मोदी ने शेयर कीं 75वें गणतंत्र दिवस के समारोह की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर 75वें गणतंत्र दिवस के समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "पेश हैं हमारे गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां...जिसमें भारत की ताकत और विविधता को प्रदर्शित करने वाली परेड हुई।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री ने समारोह में जाने से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।