पीएम मोदी ने शेयर कीं काशी की देव दीपावली की तस्वीरें, लिखा- अद्भुत और अलौकिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर देव दीपावली की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "देव दीपावली विशेष है लेकिन काशी में यह और अधिक यादगार है।" उन्होंने लिखा, "काशी की अद्भुत और अलौकिक देव दीपावली अभिभूत करने वाली है।" वहीं, इस मौके पर वाराणसी में लोगों ने घाटों पर दीए जलाए और दशाश्वमेध घाट पर महागंगा आरती हुई।