पीएम मोदी ने शेयर कीं ब्रह्मपुत्र नदी की तस्वीरें, कहा- यह असम के लोगों के लिए लाइफलाइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्विटर पर ब्रह्मपुत्र नदी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "डिब्रूगढ़ (असम) की यात्रा के दौरान विशाल ब्रह्मपुत्र की झलकियां कैद कीं।" उन्होंने लिखा, "ब्रह्मपुत्र नदी असम के लोगों के लिए लाइफलाइन है और असम के इतिहास व संस्कृति का अभिन्न अंग है।" एक तस्वीर में नदी पर बना पुल भी दिख रहा है।