पीएम मोदी ने शेयर कीं वैश्विक नेताओं और विभिन्न सीएम के साथ जी20 डिनर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं संग जी20 गाला डिनर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिख रहे हैं।