पीएम मोदी ने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "अरबिंदो का जीवन और जन्म 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतिबिंब है।" उन्होंने कहा, "भारत विपरीत-से-विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है लेकिन मर नहीं सकता।"