पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला लेने में 10 मिनट भी नहीं लगाए थे: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा है कि उरी और पुलवामा की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला लेने में 10 मिनट भी नहीं लगाए थे। उन्होंने कहा, "हमारे जवानों ने सीमा पार जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की।" बकौल सिंह, भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है।