पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सूरत एयरपोर्ट (गुजरात) के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। टर्मिनल को सूरत की स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है और पीक आवर्स के दौरान यह टर्मिनल 1800 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इस एयरपोर्ट को 2 दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिला है।