पीएम मोदी ने सूरत में ₹3,400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के सूरत में करीब ₹3,400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ड्रीम सिटी, जैव विविधता पार्क और जल आपूर्ति व जल निकासी परियोजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "अधिकतर प्रोजेक्ट सूरत के सामान्य लोगों, मध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग को सुविधाएं व लाभ पहुंचाने वाले हैं।"