प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई देते हुए सोनिया गांधी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।