पीएम मोदी ने 'स्टार्टअप महाकुंभ' में देखे भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा बनाए गए ड्रोन व गैजेट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'स्टार्टअप महाकुंभ' में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा बनाए गए ड्रोन, कैंडीज़ और गैजेट्स जैसे उत्पादों को देखा जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग मशीन का भी निरीक्षण किया।