पीएम मोदी ने सड़क हादसे में घायल हुए ऋषभ पंत की मां से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से रुड़की (उत्तराखंड) जाते वक्त सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इससे पहले ट्वीट किया था कि वह हादसे से व्यथित हैं और उन्होंने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की थी।