पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को (ऊना) हिमाचल प्रदेश में अम्ब अन्दौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। गौरतलब है, पीएम मोदी ने हाल ही में गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।