पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने से ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का निधन होने पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा...भारत इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ है।"