पीएम मोदी ने ₹1.25 लाख करोड़ की 3 सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए करीब ₹1.25 लाख करोड़ की 3 सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शिलान्यास किया। टाटा द्वारा धोलेरा (गुजरात) में बनाई जाने वाली भारत की पहली फैब फैसिलिटी, साणंद (गुजरात) में सीजी पावर ओएसएटी फैसिलिटी और मोरीगांव (असम) में टीईपीएल ओएसएटी फैसिलिटी का शिलान्यास हुआ है। बकौल प्रधानमंत्री, आज का दिन ऐतिहासिक है।