पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर केरल एचसी ने 2 अधिकारियों को किया निलंबित
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक नाटक में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर केरल हाईकोर्ट (एचसी) ने अपने 2 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एजे देसाई ने रजिस्ट्रार (विजिलेंस) से एक विस्तृत जांच रिपोर्ट और रजिस्ट्रार (प्रशासन) से घटना की परिस्थितियों का विस्तृत विवरण मांगा है।