पीएम मोदी पर अपशब्दों का जनता ने जवाब दिया है: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात चुनाव के नतीजों पर कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जनता ने चुनाव के ज़रिए उसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा, "चुनाव में हम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और जहां-जहां नतीजे हमारे पक्ष में नहीं हैं वहां हम गौर कर काम करेंगे।"