पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट मामले में अरेस्ट विधायक जिग्नेश मेवाणी को मिली ज़मानत
असम के कोकराझार की एक अदालत ने सोमवार को गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी को ज़मानत दे दी। इससे पहले रविवार को कोर्ट ने मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर मेवाणी को असम पुलिस ने बुधवार को गुजरात से गिरफ्तार किया था।