पीएम मोदी पर पाक मंत्री बिलावल के बयान के खिलाफ बीजेपी ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 'बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद' के नारे लगाए और उनके पुतले भी फूंके। गौरतलब है, भारत ने बिलावल के बयान पर कहा था कि ये टिप्पणियां पाकिस्तान के लिए भी सबसे गिरे हुए स्तर की हैं।