पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से वाकिफ नहीं: वाइट हाउस
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि वाइट हाउस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से वाकिफ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उन लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानते हैं जो अमेरिका और भारत के बीच हैं। बकौल प्राइस, दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी है।