पीएम मोदी पर 'शेयर बाज़ार घोटाले' का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी ने 5 दिनों में कमाए ₹25 लाख
NDTV Profit के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'शेयर बाज़ार घोटाले' का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पोर्टफोलियों में शामिल शेयरों में तेज़ी से 5 दिनों में ₹25 लाख कमाए हैं। राहुल ने इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों में निवेश कर रखा है। राहुल ने कथित घोटाले की जेपीसी जांच की मांग की थी।