पीएम मोदी पहुंचे मिस्र, 26 साल में किसी भारतीय पीएम का पहला द्विपक्षीय दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय दौरे पर शनिवार को काहिरा पहुंचे जहां मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात करेंगे। 1997 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का मिस्र का पहला द्विपक्षीय दौरा है।