पीएम मोदी पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते हैं इसीलिए तीसरा विश्व युद्ध नहीं हो रहा: कंगना
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोक रखा है।" उन्होंने कहा, "रूस और यूक्रेन मार्गदर्शन के लिए पीएम मोदी की तरफ देखते हैं और पीएम उनका मार्गदर्शन करते हैं।" कंगना ने कहा, "भारत की यह छवि पहले कभी नहीं देखी।"