पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को नेपाल की यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी (नेपाल) जाएंगे। बकौल मंत्रालय, नेपाल में अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा करेंगे व लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती के एक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

Load More