पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए। वहीं, पीएम मोदी सम्मेलन में भाग लेने के बाद ग्रीस के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, "ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर 25 अगस्त को एथेंस के दौरे पर जाऊंगा। इस प्राचीन भूमि का यह मेरा पहला दौरा होगा।"

Load More