पीएम मोदी भी इस्तीफा देकर भाग जाएंगे: श्रीलंका के हालातों पर टीएमसी विधायक इदरिस अली
कोलकाता में टीएमसी विधायक इदरिस अली ने कहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो हुआ है वही हाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां होगा। उन्होंने कहा, "भारत में जैसे हालात हैं, मोदी जी पूरी तरह विफल हुए हैं।" बकौल अली, "श्रीलंका से ज़्यादा यहां का बुरा हाल होगा और पीएम मोदी को भी इस्तीफा देकर भाग जाएंगे।"