पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह ने बीजेपी सांसद गिरीश बापट के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने पुणे (महाराष्ट्र) से बीजेपी सासंद गिरीश बापट के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "बापट जी विनम्र और मेहनती नेता थे, उन्होंने पूरी लगन से समाज की सेवा की। उनका निधन दुखद है।" शाह ने कहा, "बापट जी का निधन बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।"