पीएम मोदी व जापानी पीएम किशिदा ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात, जारी किए साझा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत-जापान रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर 'रूल ऑफ लॉ' के सम्मान पर आधारित है।" किशिदा ने कहा, "पीएम मोदी ने जी7 हिरोशिमा समिट में आने के लिए मेरा निमंत्रण स्वीकार किया है।"