पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर युवक गिरफ्तार
बलिया (यूपी) में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, निखिल गुप्ता नामक शख्स ने तहरीर में बताया है कि मोहम्मद आसिफ ने उसे फोन कर प्रधानमंत्री और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे जान से मारने की धमकी दी।