पीएम मोदी व राहुल गांधी द्वारा आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर संज्ञान लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था।