पीएम मोदी व शेख हसीना ने पहली भारत-बांग्लादेश क्रॉस बॉर्डर एनर्जी पाइपलाइन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ₹377 करोड़ की लागत से बनी भारत-बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर एनर्जी पाइपलाइन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना से भारत-बांग्लादेश संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। बकौल प्रधानमंत्री, शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश ने सराहनीय प्रगति की है।