पीएम मोदी संसद में चुप्पी साधे रहे व अब बाहर बयान दे रहे हैं: मणिपुर के वीडियो पर खरगे
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वीडियो पर गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मणिपुर जल रहा है, वहां महिलाओं का रेप किया जा रहा है और उन्हें नग्न कर घुमाया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "पीएम मोदी संसद में चुप्पी साधे रहे और अब बाहर बयान दे रहे हैं।"