पीएम मोदी से औपचारिक रूप से माफी मांगें राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू: मालदीव के विपक्षी नेता
मालदीव की जुमहोरी पार्टी के विपक्षी नेता कासिम इब्राहिम ने भारत-मालदीव के बीच चल रहे राजनयिक विवाद को लेकर कहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों से औपचारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें किसी भी देश, खासकर पड़ोसी देशों को लेकर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे रिश्ते खराब हों।"