पीएम मोदी से जुड़ी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को केरल में दिखाएगी सीपीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को सीपीएम की छात्र इकाई ने केरल के कॉलेज परिसरों में दिखाने का एलान किया है। वहीं, राज्य कांग्रेस इकाई ने भी 26-जनवरी को सभी ज़िला मुख्यालयों में इसे दिखाने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।