पीएम मोदी से मिले अभिनेता व शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता गोविंदा, तस्वीर की शेयर
बॉलीवुड अभिनेता व शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता गोविंदा ने मुंबई (महाराष्ट्र) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सम्मान की बात है।" गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए थे।