पीएम मोदी से मुलाकात से पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे लेकिन मुलाकात को अब टाल दिया गया है। बकौल प्रवक्ता, मुख्यमंत्री को कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

Load More